भारत के अन्य 5+  नाम – Bharat Ke Anya Name | 5 Name of India in Hindi

4.8/5 - (13 votes)

भारत के अन्य 5+  नाम, Bharat Ke Anya Name,bharat desh ke 5 name,bharat ke 5 naam – दोस्तों  आप यह तो  जानते हैं  कि हमारे देश में विभिन्न प्रकार की विविधता पाई जाती है , इस कारण हमारे देश भारत  को विविधताओं का देश कहा जाता है | हमारे देश  के प्रत्येक राज्य ,  केंद्र शासित प्रदेश एवं प्रत्येक स्थान  की अपनी अलग-अलग   कहानी  एवं विशेषता है | साथ में हमारे स्थानों के  नाम रखने के पीछे  भी बहुत बड़ा इतिहास छुपा है | जैसे हमारे देश का नाम भारत पढ़ने के पीछे भी बहुत बड़ा इतिहास है |

हम लोग भारत को इसके  कुछ  सीमित नामों से ही जानते हैं  जैसे – भारत ,  इंडिया , हिंदुस्तान और भारतवर्ष  आदि | लेकिन भारत को अन्य 5 + नामों से जाना जाता है | भारत को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है |  जिसका वर्णन हम हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से करेंगे |  इन्हें जाने के लिए इसे पूरा पढ़ें –

Bharat Ke Anya Name
Bharat Ke Anya Name

 

भारत के अन्य 5+  नाम  कौन-कौन से हैं – Bharat Ke Anya Name

वैसे तो भारत को  बहुत सारे नामों से जाना जाता है |  लेकिन इनमें से भारत के 5 +  नाम मुख्य हैं – भारतवर्ष , भारत ,   अजनाभवर्ष , जंबूद्वीप , हिंदुस्तान , भारत खंड  और इंडिया |

अब हम जानते हैं इनके नाम कैसे रखे हैं उनके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

# 1. अजनाभवर्ष (Ajnabhavarsh ) : –  अजनाभवर्ष  हमारे देश भारत का सबसे पुराना नाम  है |   “अजा” हमारे भगवान  ब्रह्मा  का  अन्य  दूसरा नाम है | “नभ” शब्द का अर्थ  केंद्र  या  नाभि होता है  तथा “वर्सा”  शब्द का अर्थ “अंतरिक्ष का विस्तार ” अर्थात भगवान ब्रह्मा की नाभि से हुए अंतरिक्ष का  विस्तार | 

# 2 . भारतवर्ष ( Bharatvarsh )  / भारत ( BHARAT )  : – भारत का नाम  भारतवर्ष भगवान ऋषभदेव के 100th पुत्र भरत के नाम पर रखा गया था | वायु पुराण, विष्णु पुराण ,  अग्नि पुराण  तथा  ब्रहमांड पुराण   के उल्लेख के  मुताबिक  भरत चक्रवर्ती  भगवान ऋषभदेव के पुत्र तथा  नाभि राज के  पौत्र थे | भारतवर्ष का ही नाम आगे चलकर भारत पड़ गया |

# 3 . आर्यवर्त ( Aryavarta ) : – हमारे देश भारत पहले  आर्यवर्त   के नाम से जाना जाता था |  जिसका  उल्लेख संस्कृत साहित्य में किया गया है इसका शाब्दिक अर्थ  “आर्यों की भूमि” होता है |  आर्य शब्द का अर्थ होता है “श्रेष्ठ” |  अर्थात  हमारे देश में उस समय श्रेष्ठ एवं बुद्धिमान व्यक्ति हुआ करते थे |  जिस वजह से इसका नाम आर्यवर्त रखा गया था |

# 4 . भारत खंड ( Bharat khand ) : – भारतवर्ष के उपमहाद्वीप को  भारत खंड कहा जाता था |  इसका उल्लेख हमारे वैदिक  ग्रंथों ,  वेदों ,  महाभारत , रामायण  तथा कई पुराण   आदि ने उपयोग किया गया है | 

# 5 .  जंबूद्वीप ( Jambudweep ) : –  जंबूद्वीप  हमारे देश भारत के एक द्वीप  का नाम है | इस द्वीप  का नाम पाए जाने वाले हैं जंबू  वृक्ष (  जामुन )  के कारण जंबूद्वीप पड़ा था |   जंबूद्वीप की सारणी में  प्लक्ष, शाल्मली, कुश, क्रौंच, शाक एवं पुष्कर.द्वीप शामिल हैं |

# 6. हिंदुस्तान ( Hindustan ) : – हिंदुस्तान ,  भारत  देश का आधिकारिक नाम नहीं है | भारत में  11वीं  शताब्दी  के समय  अरबी तथा फारसी व्यापारियों का आवागमन ज्यादा होने लगा था | अरबी तथा  फारसी   भाषा  मैं  हिंदू शब्द का  अर्थ होता है सिंधु नदी |  इस कारण  सिंधु नदी के आसपास  के क्षेत्र को हिंदुस्तान कहा  जाने लगा | 

# 7  . इंडिया (INDIA ) : – इंडिया शब्द की उत्पत्ति  इंडस ( INDUS ) शब्द से हुई है  जोकि संस्कृत के  सिंधु शब्द से बना है  | इंडिया शब्द हमारे देश के संविधान के अनुच्छेद1 में भारत के अलावा इसे भी आधिकारिक नाम का दर्जा मिला है | 

अंग्रेजी भाषा में सिंधु  नदी के आसपास के क्षेत्र को  इंडस वैली ( INDUS VALLEY ) कहां जाता है | इस कारण नदी के आसपास के क्षेत्र क्षेत्र को इंडिया कहां जाने लगा |  और धीरे-धीरे  संपूर्ण भारत को इंडिया कहां  जाने लगा | इस नाम का  प्रचलन  17वीं शताब्दी में  हुआ था   जब अंग्रेज भारत में आए थे | 

भारत देश को मुख्य रूप से ऊपर दिए गए नामों से जाना जाता  है |  लेकिन अलग-अलग स्थानों पर  भारत को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जोकि नीचे  बताए गए हैं |

इन्हें भी पढ़ें –

भारत देश के अन्य नाम – Different Names of Bharat 

भारत को हर देश में एक अलग नाम से बुलाया जाता है ,  क्योंकि भारत अपने आप  मैं  श्रेष्ठ है |  देश के अन्य नाम प्रकार हैं- 

S NO.भारत के विभिन्न नाम 

 (हिंदी में )

भारत के विभिन्न नाम

 ( अंग्रेजी में )

1भारत Bharat
2भारतवर्षBharatvarsh
3भारत खंड Bharat khand
4आर्यवर्तAryavarta
5जंबूद्वीपJambudweepa
6इंडियाIndia
7हिंदुस्तानHindustan
8अजनाभवर्षAjnabhavarsh
9हिमवर्षHimvarsha
10हिंदHind 
11तेनजीकुTengeeku
12चोंचुकChonchuk
13इंडिका Indika
14सोन की चिडियाSone ki chidiya
15नभिवर्षNabhi varsh

हमारे देश को बहुत सारे नामों से जाना जाता है |  जो ऊपर बताए गए हैं |

निष्कर्ष

आज आपने इस आर्टिकल के माध्यम से  आपने भारत के अन्य  नामों को जाना है | अगर आपको आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो आप इसे अपने दोस्तों  को भी शेयर कर सकते  हैं |

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ :-

 

प्रश्न 1. भारत के 7 नाम कौन-कौन से हैं ?

उत्तर – 1 ) अजनाभवर्ष (Ajnabhavarsh ) 
2 ) भारतवर्ष ( Bharatvarsh )  
 3 ) आर्यवर्त ( Aryavarta ) 
4 )  भारत खंड ( Bharat khand )
5 ) जंबूद्वीप ( Jambudweep )
6 ) हिंदुस्तान ( Hindustan ) 
 7 ) इंडिया (INDIA ) 

प्रश्न 2 . इंडिया 5 पुराने नाम क्या है ?

उत्तर – 1 ) अजनाभवर्ष (Ajnabhavarsh ) 
2 ) भारतवर्ष ( Bharatvarsh )  
 3 ) आर्यवर्त ( Aryavarta ) 
4 )  भारत खंड ( Bharat khand )
5 ) जंबूद्वीप ( Jambudweep )

प्रश्न 3 . भारत का सबसे पहला नाम क्या है ?

उत्तर – आर्यावर्त |

प्रश्न 4 . भारत के 10 नाम क्या है ?

उत्तर – 1 ) अजनाभवर्ष (Ajnabhavarsh ) 
2 ) भारतवर्ष ( Bharatvarsh )  
 3 ) आर्यवर्त ( Aryavarta ) 
4 )  भारत खंड ( Bharat khand )
5 ) जंबूद्वीप ( Jambudweep )
6 ) हिंदुस्तान ( Hindustan ) 
 7 ) इंडिया (INDIA ) 
8 ) हिमवर्ष (Him Varsh )
9 ) हिंद ( Hind )
10 ) नाभि वर्ष ( Nabhi Varsh ) |


प्रश्न 5 . भारत का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर – भारत का दूसरा नाम भारतवर्ष है |

प्रश्न 6. भारत का नाम भारत कब  पड़ा ?

उत्तर – भगवान ऋषभदेव के 100th पुत्र भारत के नाम पर भारतवर्ष पड़ा | जो धीरे-धीरे भारत कहां जाने लगा |